Top News

/सिकन्द्राराऊ- गाॅव कपसिया में 51 किलो फूलों की माला से डा0 राना का किया स्वागत, करोड़ों रूपये की लागत से कपसिया बनेगा स्मार्टः- डा0 राना

हाथरस/सिकन्द्राराऊ।  केेातवाली क्षेत्र के गाॅव कपसिया को आईस्पर्श स्मार्ट ग्राम योजना में चयनित कराने को लेकर ग्रामीण वासियों ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व एमएलसी डा0 राकेश सिंह राना के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया। जिसमें श्री राना का 51 किलो फूलों की माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित विशाल जन सभा को सम्बोधित करते हुये श्री राना ने कहा कि उŸार प्रदेश सरकार की आई स्पर्श स्मार्ट ग्राम योजना एक अनूठी योजना है। जिसमे गाॅव में सड़कें, पानी, बिजली, सफाई, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि आदि सभी क्षेत्रों में विकास कराया जायेगा। तथा गरीबों, महिलाओं, बृद्धों, विधवाओं आदि को अनिवार्य रूप से पैंसन प्रदान की जायेगी। साथ ही पढ़ने वाले विद्यार्थियों को साइकिल, सौर ऊर्जा की लैम्प आदि तमाम ऐसे कार्य किये जायेंगे। जिससे ग्राम वासियों को अपने गाॅव में ही बैठ कर बड़े बड़े शहरों का आनन्द प्राप्त हो। श्री राना ने बताया कि उनके द्वारा 70-80 गाॅव पहले ही विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत विकसित कर दिये गये हैं। तथा 12 गाॅव को और करोड़ों रूपये की लागत से स्मार्ट बनाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठा सतेन्द्र सिंह पुण्ढ़ीर ने की तथा संचालन देवेश सिसोदिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगिरीश प्रधान, धनपाल सिंह, मौहर सिंह राजपूत, प्रवेश पुण्ढ़ीर, विनोद कुमार, दीपू, कमलेश सिंह, धरवेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह, प्रवेन्द्र सिंह, लोकेन्द्र जादौन, राजबहादुर सिंह, प्रमोद चैहान, विजय प्रताप बब्बू, सतेन्द्र सिंह, सन्तोष चैहान, अजय पुण्ढीर आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने