Top News

हाथरस- भाजपा की प्रदेश संगठन मंत्री का किया जोरदार स्वागत

हाथरस। भाजपा की प्रदेश मंत्री बनने के बाद श्रीमती मंजू दिलेर के प्रथम बार हाथरस आगमन पर गांव जोगिया में भाजपा के पूर्व मण्डलाध्यक्ष कुशलपाल सिंह के आवास पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालायंे पहनाकर एवं पुष्प भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया।
     स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुऐ पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सैंगर ने कहा कि स्वर्गीय किशन लाल हाथरस से कई बार भाजपा के सांसद रहे थे। मंजू दिलेर की प्रदेश संगठन से नियुक्ति होना हाथरस के लिये गौरव की बात है। श्रीमती दिलेर के नेत्तृव में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा।
     इस अवसर पर कुशलपाल सिंह ने श्रीमती दिलेर को प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को बधई देते हुये उनका आभार व्यक्त किया।
स्वागत करने वालों में संतोष चैहान, जयप्रकाश शर्मा, गगन शर्मा, कप्तान सिंह, शिव कुमार दीक्षित, महेश शर्मा, मीना पौरूष, नीतू सिंह, कु.मंजू आदि भारी संख्या में भाजपाई मौजूद थे। श्रीमंजू दिलेर के साथ डा.सत्यपाल चैहान, राजवीर दिलेर, रजनी दिलेर मौजूद थे, उनका भी स्वागत किया गया। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने