Top News

हाथरस- आगरा रोड़ स्थित गिजरौली के निकट चलते टैम्पो से गिरा युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

हाथरस। थाना कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड़ स्थित गिजरौली के निकट शनिवार की दोपहर टैम्पों से गिरकर एक युवक घायल हो गया जिससे 108 एम्बूलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे भर्ती कराया गया है। बताते है कि शनिवार की दोपहर शहर की ओर से सादाबाद की तरफ जा रहे टैम्पो में बैठकर एक युवक जा रहा था जहां गिजरौली के निकट गिरकर घायल हो गया। वही घायल युवक को उपचार के दौरान तक होश नही आया था नही उसका कोई पता चल सका जिससे उसके परिजनों को सूचित किया जा सके। जिसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद भर्ती करा दिया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने