हाथरस। हाथरस जं. स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पूर्व योग प्रशिक्षण शिविर प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया गया। हाथरस के योग प्रशिक्षक रविकान्त मिश्र ने योग की क्रियाओं का वर्णन करते हुए उसका प्रयोग सामूहिक रूप से कराया। योग एवं प्राणायाम के द्वारा असाध्य रोगों पर विजय किस प्रकार पायी जा सकती है यह जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। वर्तमान भौतिकता के वातावरण में आहार-विहार का समुचित ज्ञान व्यक्ति को आजीवन स्वस्थ रखता है। संघ के सह जिला संघ चालक गोवर्धन सिंह के द्वारा आरोगय भारती संगठन के द्वारा मधुमेह मुक्त भारत अभियान गत वर्ष से संचालित करने की जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय के प्रबन्धक सत्यपाल सिंह सेंगर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हाथरस जं. की समस्त जनता जनार्दन से अधिक से अधिक संख्या में प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक योग शिविर में प्रतिभाग करने की अपील की गई है जिससे सभी लोग योग द्वारा अपने शरीर को स्वस्थ रखने का लाभ अर्जित कर सकें। इस मौके पर सत्यपाल सिंह सेंगर, बृजकिशोर सेंगर, मनोहर सिंह, ढाल सिंह, दुर्गपाल सिंह, यशपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विनाका, देवेन्द्र कुमार, सुमन सेंगर, पूनम सेंगर, सुनीता सेंगर, निधि सेंगर, आशा देवी, भूपेन्द्र चन्देल, राजवीर सिंह, राजेश बाबा, किशनपाल सिंह, मित्तर सिंह, तरुण विजय सेंगर आदि उपस्थित थे।
हाथरस- हाथरस जं. स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पूर्व योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।