हाथरस। बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के 5 शातिर बदमाशों को जिले के 5 थानों की पुलिस टीमों ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान दबोचने में सफलता हासिल की है तथा मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये।
उक्त खुलासा करते हुये पुलिस कार्यालय पर आज पुलिस कप्तान डा. अजयपाल शर्मा ने बताया कि जिले में घटित लूट की घटनाओं में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगाई गई थीं और इसी क्रम में आज तड़के पुलिस टीमों को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मैंडू में भैंरों मंदिर के पास एक निर्माणाधीन मकान में 5 बदमाशों के होने की जानकारी पर उनकी घेराबन्दी की गई।
पुलिस कप्तान के मुताबिक उक्त बदमाशों की घेराबन्दी में 5 थानों की पुलिस टीमें लगी थीं और बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग करदी जिस पर पुलिस टीमों ने भी अपनी आत्म रक्षार्थ फायरिंग की और 2 बदमाशों के पैर में गोली लग गई और पुलिस टीमों ने उक्त दोनों बदमाशों सहित इनके 3 अन्य साथियों को दबोच लिया। पुलिस ने गोली से घायल बदमाश रितेश उर्फ धोनी पुत्र चन्द्रपाल निवासी गांव निनामई सासनी, नंगा अहेरिया उर्फ अरविन्द पुत्र रामजीलाल निवासी गांव छौंक हाथरस जंक्शन को उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया गया।
पुलिस कप्तान ने बताया कि मुठभेड़ में उक्त दोनों बदमाशों के अलावा अशोक कुमार व हरीश उर्फ काले पुत्रगण देवलाल सिंह तथा धर्मेन्द्र पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासीगण गांव छौंक को गिरफ्तार किया गया है और इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, 3 तमंचा, 1 छुरी, 1 कारतूस मैगजीन, 7 जिन्दा व 3 खोखा कारतूस तथा चोरी की 2 बाइकें पल्सर व यमाहा फेजर बरामद की हैं।
पुलिस कप्तान ने बताया कि रितेश उर्फ धोनी शातिर अपराधी है और इसने बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा व हाथरस में हत्या व लूट की घटनाआंे को अंजाम दिया है और आज भी उक्त बदमाश अपने साथियों की जमानत व आर्थिक सहयोग के लिये किसी पेट्रोल पम्प को लूटने की योजना बना रहे थे। पूछताछ में बदमाश धोनी ने पुलिस को बताया कि बुलन्दशहर में किसी कारोबारी से एक करोड रूपये लूटने की भी योजना थी।
पुलिस कप्तान ने आगे बताया कि गौशाला रोड पर जूता व्यापारी से हुई लूट की घटना में शामिल पुष्पेन्द्र, राजू, प्रताप, राजा, गौरव उर्फ लक्की, हरेन्द्र, बंटी उर्फ धोनी व नंगा फरार चल रहे थे। उक्त पुलिस टीमों में एसओ हाथरस गेट केसी सिंह, एसओ सादाबाद, महेशचन्द व एसओ मुरसान शम्भूनाथ व इनकी पूरी टीम शामिल थी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।