Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- कांग्रेस सेवादल के जिलाचीफ ने डेढ दर्जन गांवों का सघन दौरा कर किया बूथ कमेटियों का गठन

हाथरस/सिकंदराराऊ:- कांग्रेस सेवादल के जिलाचीफ जगतवर्ती पाठक ने डेढ दर्जन गांवों का सघन दौरा कर के बूथ कमेटियों का गठन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगतवर्ती पाठक एवं कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा का फूलमालाऐं पहना कर भव्य स्वागत किया। श्री पाठक ने गुरूवार को सीतापुर, बाडी, जरैरा, सराय, शंकरपुर, मथुरापुर, भरतपुर, बपण्डई, कौडरां, लोधीपुर, नगला पटवारी, धर्मपुर, नगरिया पट्टी देवरी, नगला कटैला आदि गांवों में बूथ कमेटी के गठन के कार्य को अंजाम दिया।
  जरैरा में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री पाठक ने कहा कि 27 साल में गैर कांग्रेसी सरकारों के कारण प्रदेश बदहाल हो गया है। कांग्रेस का बनवास अब पूर्ण हो चुका है। 2017 में कांग्रेस प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय रूप से पार्टी की नीतियों तक जन-जन तक पहुंचाऐं। कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। बूथ कमेटियां सक्रिय होंगी तो कोई भी ताकत जीत में रूकावट पैदा नहीं कर सकती।
  जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नई ऊर्जा एवं नई स्फूर्ति के साथ चुनाव में उतर रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी मंे जबरदस्त विश्वास एवं उत्साह है।
इस मौके पर अरविन्द शर्मा, राजपाल पचैरी, संतोष कुमार, बाबूलाल, रवि कुमार शर्मा, रामदेव शर्मा, ब्रजेन्द्र कुमार शर्मा, मुनव्वर अली, मुंशीखां, जुगेन्द्र सिंह, नेत्रपाल, यादराम सिंह बघेल, होडल सिंह, गयाप्रसाद पाठक, मनोज कुमार पाठक आदि थे।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने