Top News

हाथरस/सासनी- मजदूरी के रुपये मांगने पर कर दी युवक की पिटाई

हाथरस/सासनी। अपनी तनख्वाह के रुपये मांगने पर कार चालक के मालिक ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पीडित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने घायल का उपचार सीएचसी में कराया है।
गांव विघैपुर निवासी भूरा पुत्र कालीचरन ने कहा है कि वह सासनी निवासी भुवनेश वाष्र्णेय के यहां कार पर चालक है। जिसका करीब छह माह का वेतन रोककर रखा था। वेतन मांगने पर उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। जिससे उसके सिर में चोट लग गई। वहीं भुवनेश के भाई जागेश से बात करने पर बताया कि उन्होंने अपने चालक का पूरा हिसाब कर दिया था। जबकि उसके कुछ रुपये चालक की ओर निकल रहे थे। बात करते वक्त कार चालक ने भुवनेश के सिर पर पत्थर मारकर घायल कर दिया। इसी बीच दोनों में खींचा तानी हो गई। जिससे कार चालक भूरा जमीन पर गिर गया, और उसके सिर में चोट लग गई। भुवनेश का मलखान सिंह में उपचार कराया जा रहा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने