Top News

हाथरस- सादाबाद तहसील के गाॅव मई व आस-पास के ग्रामीण जनों की मांग पर सांसद ने स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया की शाखा खलवाने के लिए बैंक के लिए लिखा पत्र

हाथरस। सादाबाद तहसील के गाॅव मई व आस-पास के ग्रामीणजनों ने सांसद राजेश कुमार दिवाकर से मिलकर गाॅव की आबादी व आस-पास की जनता की आवश्यकता को दखते हुऐ गाॅव में स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया की शाखा खलवाने की मांग की है।
सांसद के माध्यम से क्षेत्रीय प्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया सम्बोधित पत्र में ग्रामीणों ने लिखा कि गाॅव मई सादाबाद तहसील का एक बढ़ा गाॅव है तथा आस-पास के लगभग 20 गाॅवों का व्यापारिक केन्द्र है तथा आलू उत्पादन में क्षेत्र का अच्छा स्थान है एवं आवागमन के भी अच्छे साधन हैं। गाॅव में पुलिस चैकी, बिजलीघर, व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भी स्थापित है। हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट एवं अन्य सरकारी कार्यो के चालान आदि जमा करने का प्राविधान स्टेट बैंक में है तथा नजदीकी शाखा के लिये खन्दौली अथवा सादाबाद जाना पड़ता है। सांसद ने ग्रामीणों की मांग को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्रीय प्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैक को पत्र लिख कर, शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने हेतु कहा है।
मांग करने वालों में... शिव सिंह ठैनुआॅ, प्रधान ग्राम पंचायत मई, प्रदीप कुमार प्रधान ग्राम पंचायत सरौठ, प्रमोद कुमार प्रधान ग्राम पंचायत अभयपुरा, प्रकाशी देवी प्रधान ग्राम पंचायत नानऊ, विजय कुमार प्रधान ग्राम पंचायत विलारा, सत्यपाल सिंह प्रधान ग्राम पंचायत छावर, विमला देवी प्रधान ग्राम पंचायत नौपुरा, भूरी देवी प्रधान ग्राम पंचायत बघैना, प्रेमवीर सिंह प्रधान ग्राम पंचायत चिरावली, भगवान देवी प्रधान ग्राम पंचायत घूॅचा, रामसिंह माहौर प्रधान ग्राम पंचायत न0 बनारसी आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने