Top News

हाथरस/सासनी- गांव नगला पोपा में महिलाएं आपस में भिड़ीं, एक घायल

हाथरस/सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पोपा में कुछ महिलाएं एक महिला से भिड़ गईं। जिसमें एक महिला को सिर में डंडा लगने से घायल हो गई। घायल का उपचार सीएचसी में कराया है। पीडिता के पति ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
कोतवाली में आज तहरीर देते हुए गांव पोपा नगला निवासी पदम सिंह ने कहा है कि उसकी पत्नी घर पर बैठी थी। तभी नामजद उसके घर आ धमकीं और उसकी पत्नी से अकारण गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगीं। बीच बचाव करने पर महिलाओं ने पदमसिंह को भी धक्का देकर गिरा दिया और शोर शराबा सुनकर पड़ौसी आ गये। तब नामजद महिलाएं  उसके घर से गाली देते हुए भाग गईं। पीडित ने तहरीर में गांव की दो महिलाओं को नामजद किया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने