Top News

हाथरस- नयागंज स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महेश नवमी समारोह

हाथरस। माहेश्वरी सभा द्वारा महेश नवमी पर्व नयागंज स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  इस अवसर पर भगवान शंकर का रूद्राभिषेक किया गया एवं बच्चों की रंग भरो व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के अलावा महिलाओं की पेपर क्राफ्ट व नेल आर्ट प्रतियोगितायें आयोजित की गईं। जिसमें समाज के मेधावी छात्रों को पुरस्कार भी दिये गये। शाम को सांस्कृतिक नृत्य गायन, फैंसी डेªस आदि कार्यक्रम भी हुये।
कार्यक्रमों में सभा के अध्यक्ष सुरेशचन्द्र डागा, सचिव दिनेशचन्द   धूत, सुरेशचन्द्र धूत, महेशचन्द्र सोठानी, श्याम मुरारी झंबर, विनोद कुमार बजाज, रविकुमार बजाज, राजकुमार इकबर, श्याम गट्टानी, सुधीर कुमार बजाज, विनोद कुमार माहेश्वरी, हरप्रसाद बजाज, आदर्श माहेश्वरी, पुनीत बजाज आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने