हाथरस। पर्यावरणविद भवतोष मिश्र द्वारा शुरू किये गये पानी बचाओ अभियान के तहत आगरा रोड़ स्थित राज क्लासेज पर गोष्ठी आयोजित हुई। सिजकी अध्यक्षता रिषि कुमार शर्मा की। इस अवसर पर जल की बर्बादी रोकने तथा ऐसा करने के लिये अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की शपथ ली गई। पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवतोष मिश्र ने कहा कि जल का महत्व सर्वविदित है, जल के महत्व को किसी भी सूरत में नकारा नही जा सकता। उन्होने कहा कि जल की एक-एक बूंद की कीमत अगर आज नही समझी गई तो इसके लिये आने वाले पीढी कभी माफ नही करेगी। जल संरक्षण के लिये आने वाले पीढी कभी माफ नही करेगी। जल संरक्षण के लिये सरकारी व गैर सरकारी प्रयासों की सफलता तभी संभव है जब प्रयास जनान्दोलन में तब्दील हो। मिश्र ने जिले में सारे यूकेलिपरिस के पेड़ों को कटवा कर उनके स्थान पर छायादार व फलदार वृक्ष लगाये जाने समर्सेबिल वाले घरों में पानी की टंकी लगवाया जाना अनिवार्य किये जाने सहित तमाम मांगे उठायी। उन्होने कहा कि अब कोसने खुद की क्या भूमिका हो सकती है। कोचिंग संचालक डा0 राजकुमार वाष्र्णेय ने अभियान की सराहना करते हुये पूर्ण सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर अनीता सिंह, योगेन्द्र ठेनुआ, कमिनी गुप्ता, अमित वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान के.सी महाशय, बबलू कुमार, अनुराग, विष्णु प्रभाकर, शिवम, सुनीत कुमार, योगिता, कुसुमलता मुख्य रूप से मौजूद थे।
हाथरस- आगरा रोड़ स्थित राज क्लासेज पर पानी बचाओ अभियान के तहत एक गोष्ठी सम्पन्न
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।