Top News

हाथरस- आगरा रोड स्थित श्री राधाकृष्ण कृपा भवन में श्यामधारा की काव्य प्रतियोगिता भैरवनाथ को रही समर्पित, शिक्षक, मनोज, नूर व नीलम ने बाजी मारी

हाथरस। श्यामधारा की अष्टम काव्य प्रतियोगिता आगरा रोड स्थित श्री राधाकृष्ण कृपा भवन में सभासद श्रीमती बाला शर्मा की अध्यक्षता में बाबा भैरवनाथ को समर्पित रही। विशिष्ट अतिथि अमृतसिंह पौनियां, सतीशचन्द्र गुप्ता एड., डा. जितेन्द्र शर्मा, अजय गौड़, ललतेश वाष्र्णेय, सुनील दीक्षित, अनुज संत थे। काव्य प्रतियोगिता के निर्णायक राजकुमार पचैरी, जयशंकर पारासर, अविनाश पचैरी थे।
प्रथम स्थान प्राप्त कवि रामजीलाल शर्मा शिक्षक को 505 रूपये का डा. एम. पी. शर्मा स्मृति सम्मान, द्वितीय स्थान प्राप्त कवि मनोज द्विवेदी को 255 रूपये का उस्ताद हरी शर्मा स्मृति सम्मान, तृतीय स्थान प्राप्त कवि नूर मौहम्मद नूर को 155 रूपये का पं. महेशचन्द्र शास्त्री स्मृति सम्मान तथा 105 रूपये का सांत्वना पुरस्कार डा. नीलम वाष्र्णेय को दिया गया।
काव्य पाठ करने वालों में सुरेशचन्द्र शर्मा, देवीसिंह निडर, थानसिंह कुशवाहा, रामभजनलाल, डा. नीलम वाष्र्णेय, मनु दीक्षित, रामजीलाल शर्मा शिक्षक, नूर मौहम्मद नूर, प्रदीप पंडित, मनोज द्विवेदी, बासुदेव उपाध्याय, ओमप्रकाश, चाचा हाथरसी, हरभजनसिंह, मनोज कुमार, राकेश धूंआधार आदि थे। निदेशन हरीश शर्मा एड. ने किया। संयोजक चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य व व्यवस्थापक कपिल नरूला, भूरा उपाध्याय थे। संचालन श्यामबाबू चिन्तन ने किया। सूत्रधार आशुकवि अनिल बौहरे थे।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने