Top News

हाथरस/सिकन्द्राराऊ- कोर्ट के आदेश पर महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

हाथरस/सिकन्द्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने 3 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म व मारपीट कर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पीडिता ने कहा है कि गत 1 मई की शाम वह अपने घर पर खाना बना रही थी तभी नामजद चन्द्रप्रकाश आया और उसने उसे बुरी नीयत से दबोचकर उसके कपडे फाड दिये तथा तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडिता का आरोप है कि उसके विरोध करने पर उसके 2 साथी और आ गये और उन्होंने उससे जहां जमकर मारपीट की वहीं चन्द्रप्रकाश ने उसे दांतों से काटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया तथा शोर सुनकर जब उसके पति आये तो नामजदों ने उस पर भी चाकू से प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। रिपोर्ट में चन्द्रप्रकाश पुत्र दलवीर सिंह, नेपाल सिंह व दलवीर सिंह पुत्रगण सुल्तान सिंह निवासीगण गांव महमूदपुर को नामजद किया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने