Top News

हाथरस- रमजान महीना के बाद ईद की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम-एसपी ने किया मुरसान गेट स्थित ईदगाह का निरीक्षण, साफ-सफाई के दिये निर्देश

हाथरस। रमजान महीना के बाद ईद की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान द्वारा निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व पुलिस कप्तान डा. अजयपाल शर्मा ने आज ईदगाह का जहां निरीक्षण किया वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन स्थानों का निरीक्षण किया जहां पुलिस फोर्स तैनात होगी। उक्त दोनों अधिकारियों ने मुस्लिम इंतजामिया कमेेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी व अन्य पदाधिकारियों से भी वार्ता की और आवश्यक जानकारी ली। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी रिजवान ने डीएम से साफ-सफाई व रोड़ पर हो रहे गढढा को ठीक कराने की मांग की है। उन्होने बताया कि मुरसान गेट ईदगाह और मधुगढी पर विशेष रूप से सफाई होनी चाहिये। निरीक्षण के दौरान अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस फोर्स मौजूद थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने