हाथरस। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार (डब्बू) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जन जाति आयोग के सदस्य राज्य मंत्री गौरव दयाल वाल्मीकि व उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रांन्तीय अध्यक्ष राहुल दयाल वाल्मीकि के हाथरस आगमन पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। दिलीप कुमार (डब्बू) ने उक्त नेताओं के गहन विषयों पर चर्चा करते बताया कि जिले भर की स्थानीय निकाय के निर्कट भृष्टाचार में डूबी है और बड़े पैमाने पर गोल-माल किया जिसका उदाहरण यह है वर्तमान में नगर पालिका में कर्मचारियों की बर्दी बांटी गयी है, यह बर्दी बहुत ही घटिया किस्म की है, और बड़े पैमाने पर गोल-माल हो रहा है। उक्त नेताओं के साथ जिले भर की निकायों का दौरा किया और मूल भूति विषयों पर चर्चा हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार (डब्बू) जिला महामंत्री राजू पाथरे नगर अध्यक्ष भारत कुमार, पवन कुमार, गोपी, दाऊजी, प्रमोद, विनोद, शैलेन्द्र, मनेाज, सैमसन, बौबी चैहान, रोहित, राज, राजीव, आदि लोग उपस्थित थे।
हाथरस- उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार (डब्बू) के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य का हाथरस आगमन पर फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।