हाथरस। महान दल की एक आवश्यक बैठक जिला कार्यालय आर्शीवाद धाम कालौनी आगरा रोड पर जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन कुशवाहा की अध्यक्षता में आहुत की गई।
बैठक को सम्बोध्ाित करते हुये अलीगढ मण्डल अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने उ.प्र. के राजनैतिक घटना क्रम पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उप्र में महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य के नेतृत्व में राजनैतिक सम्मान पाने के लिये इकट्ठा हुआ है। केशवदेव मौर्य के जनाधार को देखते हुये प्रदेश के राजनैतिक दल बौखला गये हैं और कुशवाहा समाज में बिखराब पैदा करने के उद्देश्य से भाजपा पहले केशवप्रसाद मौर्य को और सीबीआई द्वारा साक्ष्य न दिलवाकर बाबू सिंह कुशवाहा को और बसपा में बगावत करावकर स्वामी प्रसाद मौर्य को आगामी 2017 के चुनाव को देखते हुये नई पार्टी बनाकर गठबन्धन के तहत समझौता कर कुशवाहों को मुख्यमंत्री पेश करते हुये कुशवाहा समाज को विभाजित कर महानदल को कमजोर करने का षणयंत्र है। जबकि महान दल सपा, बसपा, भाजपा से 20 से 25 सीटों पर गठबन्धन करने को तैयार है।
जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुये बताया कि आज कुशवाहा समाज इन सभी राजनैतिक दलों की चाल को समझ गया है। महान दल एक वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है। इसको रोक पाना अब किसी के बस की बात नहीं है। सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों को पूरी ताकत से अपने-अपने क्षेत्र में जुट जाने को कहा। बैठक में जिला महासचिव दौलतराम कुशवाहा, हाथरस प्रभारी होतीलाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष नन्दलाल निरंकारी, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी मोरमुकुट कुशवाहा, जिला प्रवक्ता रामेश्वर चैहान, बासुदेव कुशवाहा, मानपाल दिवाकर, हरीओम कुशवाहा, हाकिम सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।