हाथरस। श्रीराम शैक्षिक जनकल्याण महासभा प्रदेश समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सेंगर की अध्यक्षता में उन्हीं के अलगर्जी नगला रोड स्थित आवास पर हुई। बैठक में कहा गया कि पत्रिका समाज का दर्पण का प्रकाशन महासभा द्वारा इस वर्ष कराया जायेगा। बैठक में पत्रिका के प्रकाशन में विषय वस्तु से संबंधित साहित्य छपवाने के लिये तन, मन, धन से सहयोग करने की अपील की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सितम्बर माह में लगने वाले लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में महासभा का शिविर जोश खरोश के साथ 10 दिन के लिये लगाया जायेगा। जिसमें विभिन्न समाजों के व्यक्तियों का एक विशाल अधिवेशन कर आगरा व अलीगढ़ मंडल में आने वाले जनपदों के शैक्षिक संस्थानों से वर्ष 2016 की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में 80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण बालक-बालिकाओं को सम्मानित कर पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अलावा स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 65 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण प्रतिभाओं को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। मेधावी छात्र-छात्रायें अंकतालिका की प्रमाणित प्रति आवेदन सहित 20 अगस्त तक संस्था अध्यक्ष सुभाष सेंगर के अलगर्जी नगला मार्ग पर जमा करा सकते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाओं को अलग से पुस्तक सहायता व अन्य कार्य हेतु मदद भी की जायेगी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जुलाई व अगस्त में 2 हजार पौधारोपण किये जायेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को एक दर्जन सिलाई की मशीनें भी दी जायेंगी। बैठक का संचालन ठा. कुशलपाल सिंह पौरूष ने किया। बैठक में पूर्व सांसद डा. बंगालीसिंह, भारतेन्दुपाल सिंह, धीरेन्द्र चैहान, अशोक अग्रवाल, यतेन्द्र सिंह सेंगर, महेन्द्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह, रक्षपाल सिंह, राजश्रोती अनिल, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डौली सेंगर, गायत्री सिंह आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।