Top News

हाथरस- सादाबाद तहसील के गांव पंचायत मढाका के मजरा शक्ति पट्टी सौरई निवासी लोकतंत्र रक्षक सैनानी सुरेशचन्द्र का निधन, राजकीय सम्मान से श्रद्धांजलि

हाथरस। जनपद की सादाबाद तहसील के गांव पंचायत मढाका के मजरा शक्ति पट्टी सौरई निवासी सुरेशचन्द्र लोकतंत्र रक्षक सैनानी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे निसंतान थे उन्होंने अपने भाई के लडके को गोद रखकर दत्तक पुत्र बनाया है। लोकतंत्र रक्षक सैनानी की मृत्यु की सूचना पर सादाबाद के उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस, सहपऊ कोतवाली के प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।
लोकतंत्र रक्षक सैनानी सुरेशचन्द्र का पार्थिव शरीर उनके आवास पर जनता के दर्शनार्थ रखा गया। जिसको उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ पुष्प चक्र अर्पित किये। कोतवाली प्रभारी सहपऊ ने गारद के साथ पुष्प अर्पित किये। उ.प्र. लोकतंत्र रक्षक कल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, महामंत्री रामनिवास रावत ने पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम प्रधान लाहौर सिंह, चै. रमेश सिंह, रामगोपाल गहलौत, केशवदेव, सोमप्रकाश वाष्र्णेय, दिनेशचन्द्र वाष्र्णेय, मनोहर सिंह, मुकेश सिंह, जवाहर सिंह आदि सैकडों ग्रामीणों ने पुष्प चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने