Top News

हाथरस- अलीगढ रोड स्थित गांव नगला सिंघी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुरू

हाथरस। अलीगढ रोड स्थित गांव सिंगी का नगला में भागवत कथा का आज से शुभारम्भ हुआ है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता वासुदेव माहौर (प्रतिनिधि पालिकाध्यक्ष) ने सहभागिता कर समस्त ग्राम वासियों के साथ बैठकर कथा सुनी।
इस मौके पर सबसे पहले वासुदेव माहौर ने कथा वाचक बहिन साध्वी ब्यास ललिता का दुपट्टा व माला पहनाकर सम्मान किया और इसके बाद में उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण भी कराया। इस मौके पर श्री माहौर ने कहा कि भागवत कथा सुनना व कराना दोनों ही पुण्य के कार्य हैं जिससे हमारे गांव, शहर व देश का ही भला नहीं होता बल्कि सारे विश्व में शांति, तरक्की व विश्व के लोगों का भी कल्याण होता है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित भौतिका, नगराध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक गुप्ता, अरूण वर्मा, मुवीन अहमद खान, राकेश शर्मा अनाडी, डा. संतोष कुमार, जफर अली, सचिन अग्रवाल, मास्टर मुकेश कुमार, रिषी कुमार, रामवीर, गजेन्द्र पहलवान, शिशुपाल, दाऊदयाल आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने