Top News

हाथरस/सादाबाद- प्रकाश नगर कालोनी में श्रीमद भागवत कथा प्रारम्भ

हाथरस।  सादाबाद मंे स्थित प्रकाशनगर कालौनी में श्रीमद्भागवत कथा का आज पूजा अर्चना  के साथ विधिव्त उद्घाटन उमाशंकर शर्मा लार्ड साहब ने किया। उन्होने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से ही मनुष्य को सद्प्रेरणा मिलती है तथा धर्म परायणता का बोध होता है। इस तरह के आयोजन कराने से आगे आने बाली पीढी भी धर्म के बारे में जान सकेगी। आज के इण्टरनेट की दुनिया में नई पीढीयों का धर्म के प्रति रूझान कम हो रहा है इस तरह के आयोजनों से हम उनकों धर्म के प्रति रूझान बढेगा।
आज सादाबाद के प्रकाश नगर कालौनी में श्रीमद्भागवत कथा का उद्घाटन शर्मा द्वारा किया गया कथा व्यास पं0 शिवकुमार शास्त्री व मोक्ष दायिनी श्रीमद् भागवत पुराण का पूजन किया गया। कथा के आयोजकों श्री चन्द्रभान गैतम, सूरजभान गौतम, ब्रजमोहन शर्मा, महेश चैधरी, मौसम द्वारा उमाशकर शर्मा लार्ड साहब को साफा बाॅधकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में चन्द्रकांत शर्मा, आयुष शर्मा, नरेन्द्र गौतम, मनोज कुमार, अमित कुमार, दीपू, कपिल शर्मा, लोकेन्द्र चैधरी, भाग सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने