हाथरस। विकास कार्यों को लेकर आज नवल नगर वासियों द्वारा पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि बासुदेव माहौर एड. का जोरशोर से स्वागत किया गया। इस मौके पर रामप्रकाश शर्मा व ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा बासुदेव माहौर का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि पालिकाध्यक्ष ने नगर में पूर्व पालिकाध्यक्षों से बहुत ज्यादा विकास कार्य किये हैं। उनकी हम प्रशंसा करते हैं और उनके सुनहरे भविष्य की कामनायें करते हैं। राधा माधव शर्मा एड. ने श्री माहौर को माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह देकर उनके कार्यों की प्रशंसा की। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा नवल नगर वासियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और समस्त स्थलों का घूम-घूम कर निरीक्षण किया तथा शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण करने के लिये समुचित व्यवस्था करने का विश्वास दिलाया।
स्वागत करने वालों में महेश कुमार वर्मा एलआईसी, डा. वी. पी. सिंह, सुनील गौड़, सुग्रीव सिंह राना, साहब सिंह, ओ.पी. गुप्ता, सरांश मेहरा, हीरेन्द्र कुमार, रमेशचन्द सिंह, भूदत्त सारस्वत, संजीव चैधरी, देवकीनन्दन वशिष्ठ, अरूण कुमार कौशिक, चन्द्रप्रकाश शर्मा, डी. के. वर्मा, राजबहादुर उपाध्याय, अशोक भारती, मनोज शर्मा टाल वाले, रविन्द्र मित्तल, सत्येन्द्र कुमार शर्मा फौजी, बासु शर्मा आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।