Top News

हाथरस- घण्टाघर स्थित अपना वाली धर्मशाला में आयोजित लाइसेंस रजिस्ट्रेशन कैम्प में एसडीएम के सामने नोंकझोंक, सौ के रजिस्ट्रेशन

हाथरस। शासन के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा आज घण्टाघर स्थित अपना वाली धर्मशाला में आयोजित लाइसेंस रजिस्ट्रेशन कैम्प में 2 व्यापारी संगठन के बैनर लगाये जाने व श्रेय लेने के मामले को लेकर आपस में व्यापारी भिड़ गये और बाद में अधिकारियों व पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ।
शासन के निर्देश पर खाद्य व औषधि विभाग द्वारा खाद्य पदार्थ विक्रेता दुकानदारों के खाद्य लाइसेंस हेतु आज अपना वाली  धर्मशाला में कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में व्यापार मण्डलों द्वारा भी सहयोग किया गया लेकिन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल गुट के        पदाधिकारी उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल के लगे बैनर को देखकर भड़क गये और इसी बात पर दोनों व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों में नोंकझोंक हो गई। मामला बढ़ता देख जिला खाद्य अधिकारी श्रीमती श्वेता सैनी ने कोतवाली से पुलिस बुला ली और मामला शांत कराया। उक्त लाइसेंस कैम्प का उद्घाटन बाद में एसडीएम केहरी सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर में करीब सौ व्यापारियों ने लाइसेंस हेतु रजिस्टेªशन कराये गये हैं। शिविर में खाद्य विभाग की टीम द्वारा आवेदनों की जांच की गई।
शिविर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री योगा पंडित, जिलाध्यक्ष अशोक बागला, जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल, शहराध्यक्ष पदम अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष अरूण कुलश्रेष्ठ आदि ने भी शिविर में पहुंच कर जिला खाद्य अधिकारी श्वेता सैनी से व्यापरियों के सरलता पूर्वक खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन किये जाने का अनुरोध किया।
      शिविर के मौके पर  जिलाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल,   शहराध्यक्ष मदन मोहन अपना वाले, अनिल वाष्र्णेय तेल वाले, गंगाशरन वाष्र्णेय मैदा वाले, मोहनलाल अग्रवाल सर्राफ, रामकुमार अग्रवाल, अभय अग्रवाल, महेश वर्मा, अनूप अग्रवाल, गिर्राजकिशोर गुप्ता गुड़ वाले, बंशीधर दीक्षित, मनोज कुमार राया वाले, रवि बच्चू गोयल, राधेश्याम गावर, राजकुमार सहपऊ वाले आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने