हाथरस/हसायन। थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला सकत में करीब 5 दिन पूर्व किसान सोनपाल सिंह हत्याकांड का आज पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है और गांव के ही 3 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा हत्या के पीछे जमीनी विवाद व रंजिश का कारण था।
पुलिस कार्यालय पर आज उक्त हत्याकांड का खुलासा करते हुये पुलिस कप्तान डा. अजयपाल शर्मा ने बताया कि गत 11-12 जून की रात अपने घेर में सो रहे सोनपाल सिंह पुत्र भूदेव सिंह को अज्ञात लोग उठाकर ले गये और उसकी हत्या कर लाश को बलवीर सिंह के गुलाब के खेत में जामुन के पेड़ के नीचे छिपा दिया था तथा घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई घनश्याम ने थाने में दर्ज करायी थी।
पुलिस कप्तान ने बताया कि घटना की छानबीन थाना पुलिस द्वारा की गई तो उक्त हत्याकांड में गांव के ही 3 लोग प्रकाश में आये जिनमें मुन्नालाल बघेल पुत्र हुक्मसिंह, तैमूर पुत्र निरंजन खां व सलमान उर्फ भोले पुत्र मुन्ने खां के नाम आये। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है तथा पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक से उनकी जमीनी विवाद को लेकर आपसी रंजिश चल रही थी और इसी के चलते उसकी हत्या की गई।
उक्त तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ गंगाप्रसाद यादव, एसआई महेशपाल सिंह, एचसीपी जुगेन्द्र सिंह, सिपाही अरविन्द कुमार, सत्येन्द्रपाल व अखिलेश कुमार शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।