हाथरस/सासनी। बाइक पर सवार होकर राजघाट गंगा स्नान करने जा रहे 2 लोगों की बाइक नीलगाय से टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अलीगढ़ रैफर किया गया है।कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलौठी निवासी सत्तो पुत्र तेजसिंह व कन्हैया पुत्र मुकेश निवासी गांव कटेलिया मुरसान आज गांव तिलौठी से बाइक पर सवार होकर राजघाट गंगा स्नान के लिये जा रहे थे तभी रास्ते में बाइक से नील गाय टकरा गई और उक्त दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। इनको उपचार हेतु सीएचसी लाया गया जहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ रैफर किया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।