Top News

हाथरस/सासनी- किला तिराहे से पुलिस ने चोरी की साइकिल सहित किशोर दबोचा, किशोर की निशानदेही से दो खुली साइकिल बरामद

हाथरस/सासनी। कोतवाली पुलिस ने एक किशोर को चोरी की साइकिल सहित दबोच लिया। पुलिस ने किशोर की निशानदेही से दो खुली साइकिल बरामद की हैं।
आज कांस्टेबिल दशरथ सिंह व पीसी सुरेन्द्र कुमार मोबाइल गश्त पर थे। तभी उन्हें किला तिराहे की ओर से किशोर साइकिल को नष्ट करता दिखाई दिया। कांस्टेबिल ने जब किशोर से साइकिल के बारे में पूछा तो वह सकपका गया और भागने लगा। इस पर कांस्टेबिल ने किशोर को दबोच लिया और मय साइकिल के कोतवाली ले आए। साइकिल चोर किशोर ने बताया कि यह साइकिल उसने मात्र सौ रुपये में खरीदी है। इसे खोलकर वह इसका सामान अपनी साइकिल में बदली कर रहा था। वहीं एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल किशोर से पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने