Top News

हाथरस/सासनी- क्षेत्र के गांव विघैपुर में परिवार में बड़े भाई से हो रहे झगड़े के दौरान पड़ौसी ने छोटे भाई और परिजनों को पीटा

हाथरस/सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव विघैपुर में परिवार में हो रहे झगड़े के दौरान पड़ौसी ने आकर छोटे भाई और परिजनों को पीट दिया। जिसकी शिकायत पीडित ने कोतवाली में की है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव विघैपुर निवासी रवेन्द्र पुत्र भगवान सिंह ने कहा है कि उसका बड़ा भाई बीती देर शाम अचानक घर में झगड़ा करने आ गया। जब बड़े भाई का विरोध किया तो उसके पड़ौसी आ गया और उसके बड़े भाई को पीटने लगा। जब इसका विरोध किया तो पड़ौसी के परिजन आ गये और पीडित की बहन तथा मां के साथ मारपीट करने लगे। जिससे रवेन्द्र की मां और बहन को चोटें आई। जिसकी शिकायत पीडित ने कोतवाली में अपने पड़ौसी के खिलाफ की है। पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुटी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने