Top News

हाथरस/सासनी- पुलिस ने गंदे नाला स्थित चंपा बाग की ओर जाने वाली पुलिया से 300 ग्राम नशीला पाउडर सहित युवक किया गिरफ्तार

हाथरस/सासनी। कोतवाली पुलिस ने गंदे नाला स्थित चंपा बाग की ओर जाने वाली पुलिया से एक युवक को तीन सौ ग्राम नशीला पाउडर सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
आज सुबह करीब पांच बजे एसआई नरेन्द्र देव, एसआई उमेश शर्मा, कांस्टेबिल विक्रम यादव, तथा अवधेश शांति व्यवस्था हेतु, गंदा नाला चंपा बाग की ओर गश्त पर थे। तभी उन्हें संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने भाग रहे युवक को आवश्यक बल प्रयोग कर दबोचा लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी के दौरान युवक से एक पॉलिथिन में तीन सौ ग्राम सफेद नशीला पाउडर बरामद किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा है। पुलिस ने पकड़े गये युवक का नाम राजीव उर्फ डब्बू पुत्र नवल किशोर निवासी किशनपुरी बताया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने