हाथरस/सासनी। कस्बा में एक बाइक सवार दुकान के बाहर रखे कूलर से टकरा गया जिससे दुकान पर रखा कूलर जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरे कूलर को देखकर दुकानदान का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया ओर दुकानदार ने बाइक सवार की जमकर धुनाई लगा दी। मौके पर पहुंचे सभ्रांत लोगों ने मामले को शांत कराया।
मौहल्ला विष्णुपुरी निवासी की घर के बाहर रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। आज सुबह करीब दस बजे नगर पंचायत का ट्रैक्टर कस्बा से कूड़ा भरकर ला रहा था। उसके पीछे एक बाइक चल रहा था। बताते हैं कि जैसे ही इरफान की दुकान के निकट से ट्रैक्टर मुड़ा तो पीछे चल रहे बाइक सवार ने अपने आप को बचाया इसी बीच बाइक सवार का हाथ लगने इरफान की दुकान पर रखा कूलर गिर गया। यह देखकर इरफान बौखला गया और बाइक सवार को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई लगा दी। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँच गई और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। बाजार में अतिक्रमण की बाढ आई हुई है। जिसकी वजह से इस प्रकार के झगडे़ आए दिन होते रहते हैं। प्रशासन और पुलिस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।