हाथरस/सासनी। कस्बा के कोतवाली चैराहे पर एक घोड़ा अचानक विदक गया जिससे लोगों की जान पर आन पड़ी। विदका घोड़ा तांगे को लेकर भागा जिसमें तांगा चालक घायल हो गया और घोड़े की मौत हो गई।
मौहल्ला छिपैटी निवासी नवाब खां का पुत्र कल्लू खां घोड़ा तांगा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। कल्लू आज करीब दस बजे सब्जी मंडी से माल खला कर घर वापस आ रहा था। तभी कोतवाली चैरहे के निकट उसका घोड़ा बिदक गया और भाग छूटा। इससे कई राहगीर बाल-बाल बच गये। कल्लू ने घोड़े को कई तरीकों से कब्जे में करना चाहा मगर घोड़ा सरपट भरता हुआ बस स्टैण्ड की ओर दौड़ लिया। जैसे ही घोड़ा नगर पंचायत कार्यालय के निकट पहुंचा वैसे ही सामने से आ रहे वाहन से टकरा गया। जिससे घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई और तांगा चालक कल्लू गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर एकत्र हुए लोगों ने कल्लू को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गये और घोड़े की मौत से घोडे़ के शव के निकट रोने लगे। उधर तांगा पलटने और घोडे़ की मौत से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। मगर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घोड़े को सड़क से हटवा कर राजमार्ग को सुचारु कराया तथा परिजनों को समझा बुझाकर सड़क से अलग किया। देर शाम परिजनों ने घोड़े को जमीन में दफना कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। चालक कल्लू का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।