हाथरस/सासनी। कोतवाली पुलिस ने बस स्टैण्ड के निकट से लूट के आभूषण बेचने ले जा रहे युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गये अभियुक्तों ने कई घटनाओं में शामिल होना इकबाल किया है। आज घटना का खुलासा करते हुए एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि पिछले महीने सात मई को पराग डेयरी के निकट हाथरस के दवा व्यवसायी मुकेश गुप्ता से हुई लूट तथा उसके बाद 14 मई को हनुमान चैकी के निकट बीएसएफ के जवान संजय और उसकी पत्नी अनीता से लूटे जेवरात के बाद से पुलिस की नींद हराम हो गई थी। एसपी अजयपाल शर्मा के निर्देशन पर दोनों लूटों के खुलासे हेतु एसपी के निर्देशन में एसओ उदयवीर सिंह ने एसआई भूदेव त्यागी को जिम्मेदारी सौंपी। इसके लिए भूदेव त्यागी बदमाशों की तलाश में जी-जान से जुट गये। आज एसआई त्यागी को सूचना मिली कि बीएसएफ जवान से हनुमान चैकी के निकट घना मोड़ पर हुई लूट के सामन को बेचने के लिए एक बाइक सवार अलीगढ़ की ओर जा रहा है। सूचना पर एसआई ने अपने हमराह संदीप राघव, अवनीश तथा नेपालसिंह के साथ बाइक सवारों की घेराबंदी शुरु कर दी। जैसे ही बाइक सवारों ने हनुमान चैकी की ओर से आ रही पुलिस को देखा तो उन्होंने घबरा कर बाइक मोड़ दी और सासनी की ओर दौड़ लिए। तब एसआई त्यागी ने बस स्टैण्ड के निकट से बाइक सवारों को पकड़ लिया और कोतकवाली ले आए। जहां उनकी जामा तलाशी में बीएसएफ जवान से लूटे गये आभूषण सोने की चूड़ी, मंगलसूत्र, सोने की चेन आदि सामान बरामद किया। पुलिस ने दोनों युवकों से एक-एक तमंचा 315 बोर तथा दो-दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गये युवकों के नाम राजेश पुत्र दीन दयाल निवासी छिपैटी तथा जीतू पुत्र रमेशचंद निवासी खिटौली बताए हैं। एसओ ने बताया कि लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी राजेश का साढू प्रताप जो पूर्व में हाथरस पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है। राजेश अपने साढू की मुखबरी करता है कि कौन कहां से क्या लेकर जा रहा है। राजेश की खबर पर ही प्रताप लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। एसओ ने बताया कि सात मई को बीएसएफ जवान से हनुमान चैकी के निकट हुई लूट के जेवरातों को राजेश ने अपने साढू प्रताप से सस्ते दामों में खरीद लिया था। जिन्हें बेचने के लिए राजेश अपने मित्र जीतू के साथ बाइक द्वारा अलीगढ़ जा रहा था। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा लिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा है।
हाथरस/सासनी- लूट का माल बेचने ले जाते दो लोगों को पुलिस ने बस स्टैण्ड के निकट से गिरफ्तार कर भेजा जेल
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।