Top News

हाथरस- भारत स्वाभिमान जिला समिति के तत्वावधान में कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित नया मिल में ठा. लक्ष्मीनारायण मंदिर से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की जागरूकता को निकाली जनजागरण रैली

हाथरस। पूरे देश व विदेशों में 21 जून को आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की जोरदार तैयारियां व लोगों में  जागरूकता लाने के लिये आज अन्तर्राष्ट्रीय योग जनजागरण रैली शहर में निकाली गई।
  रैली भारत स्वाभिमान जिला समिति के तत्वावधान में कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित नया मिल में ठा. लक्ष्मीनारायण मंदिर से निकाली गई जो कि जागेश्वर, विजय नगर, लक्ष्मी नगर, पुराना मिल कम्पाउंड, घंटाघर, अलीगढ़ रोड से होती हुई पुनः नया मिल पर ही आकर समाप्त हुई। विशेष योग दिवस बागला डिग्री कालेज के मैदान में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक मनाया जायेगा।
विशाल रैली में जिला प्रभारी रिषी कुमार, युवा जिला प्रभारी विक्रम सिंह, महिला प्रभारी पूनम शर्मा, पं. रूपराम शर्मा, गिर्राजकिशोर, भानुप्रकाश, प्रवीन गोयल, महेश, विवेक, योगेश, सुरेश गुप्ता, पवन सलूजा, राजकुमार गुप्ता, रिंकू वर्मा, शारदा वाष्र्णेय, रजनी वाष्र्णेय, डा. सुनीता उपाध्याय, रेनू आंधीवाल, मधुलिका शर्मा, मनोरमा, शान्ति देवी, रूकमणी देवी, अनीता गुप्ता, आशा वाष्र्णेय आदि तमाम महिलायें व लोग शामिल थे। अंत में सभी का आभार प्रक्ता राजेश वाष्र्णेय पदू वालों ने प्रगट किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने