Top News

हाथरस- हवन-यज्ञ पूजन के साथ हुआ भाजपा के नये कैम्प कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

हाथरस।  भारतीय जनता पार्टी के नये कैम्प कार्यालय का उद्घाटन आज यज्ञ-हवन के उपरान्त जिले के प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा एड. ने मथुरा रोड स्थित रवीन्द्र शर्मा ‘मुन्ना प्रधान’ के प्रतिष्ठान का भारतीय जनता पार्टी के जिला ‘कैम्प कार्यालय’ के रूप में नारियल फोड़कर विधिवत् उद्घाटन किया गया।
जिला प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा ने कहा कि जब तक पार्टी के बैनीराम बाग स्थित जिला कार्यालय का पूरी तरह निर्माण नहीं हो जाता है, तब तक जिला संगठन की समस्त गतिविधियां इसी कैम्प कार्यालय से जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार के मार्गदर्शन में संचालित की जायेंगी।
इस अवसर पर सांसद राजेश दिवाकर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश का हवाला देते हुए बताया कि जिले की तीनों विधानसभा सीटों से सम्भावित प्रत्याशियों के नाम उनके द्वारा मांगे गए हैं। सांसद  दिवाकर ने कहा कि जो लोग जिस विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट की इच्छा रखते हों वे मुझे अपने-अपने आवेदन दे दें।
उद्घाटन के इस मौके पर कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने सभी कार्यकर्ताओं की भावनाओं और सम्मान की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचन्द्र आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष आचार्य महेन्द्र सिंह, सुभाष सेंगर, वीरेन्द्र सिंह राणा, नगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, सुरेश प्रताप गांधी, देवकीनन्दन कोरी, जिला महासम्पर्क प्रमुख डा. चन्द्रशेखर रावल, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, रामकुमार माहेश्वरी, प्रीति चैधरी, जिला महामंत्री गौरव आर्य, टरमेश सिंह एड., विजय सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील गौतम, संासद प्रतिनिधि दिलीप पोद्दार, मुकेश पौरुष, विवेकशील राघव, डा. महेन्द्रपाल शर्मा, रवीन्द्र शर्मा ‘मुन्ना प्रधान’, सुनीत आर्य, संजय सक्सेना, धीरेन्द्र सिंह चैहान, राधेश्याम ‘पागल’, मोहन पण्डित, बंशी पण्डित, प्रभात पचैरी, राजकुमार शर्मा, रामगोपाल बघेल, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, अविनाश तिवारी, भाष्कर सिंह, चै. रामकुमार वर्मा, विक्रमसिंह जादौन, सचिन दीक्षित, सुमित कुमार शर्मा, हेमन्त गौतम, मूलचन्द्र वाष्र्णेय, मोरमुकुट गुप्ता, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि वासुदेव माहौर, सभासद मनोज अग्निहोत्री, सुरेश चैधरी, प्रदीप शर्मा, डा. राजीव सिंह सेंगर, विश्वनाथ आर्य, अखिलेश गुप्ता, रवेन्द्र सिंह ठैनुआं, नन्दिनी देवी, अशोक कुमार, बृजमोहन कौशिक, प्रियवृत ओम आर्य, रंजीत सिंह सिकरवार, मनोज जौहरी, बुद्धसेन आर्य, ज्ञानेन्द्र आर्य, मनोज कुमार, रामहरी, थानसिंह कुशवाह, मुकेश सौनी, जितेन्द्र बधौतिया, अनिल श्रोतिय, प्रमोद चैधरी, श्याम अग्रवाल, गगन सेंगर, सतेन्द्र सिंह, विवेक गुप्ता, भाजयुमो उपाध्यक्ष विवेक वाष्र्णेय, नवीन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, नारायनलाल हरीसिंह पुण्ढीर, कुशलपाल सिंह पौरुष, सचिन कुमार सिंह, शिवशंकर गुलाठी एवं मुकेश राना आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने