Top News

हाथरस- अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी पर ब्रह्माकुमारी आश्रम के सहज राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होंगे कई आयोजन, तैयारियों के लिए बुलाई बैठक

हाथरस। योग का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में भारत वर्ष के विभिन्न हठयोगियों के चित्र दिमाग में उभरने लगते हैं। अक्सर समझा जाता है कि तमाम तरह के सिखाये जाने वाले आसन, प्राणायाम आदि ही योग हैं अथवा एक पैर पर खड़ा हो जाना, पानी में खडे़ होकर हठकर्म करना या हिमालय अथवा किसी बर्फीले पहाड़ की कन्दराओं पर बैठ जाना योग है या फिर चारों ओर धूनी लगाकर बैठ जाना योग है। इन्ही सभी हठक्रियाओं को योग मानने के कारण लोगों का ध्यान मन को शान्ति, दिमाग को सुख देने वाले योग की तरफ नहीं जा पाता। सहज राजयोग जो कल्पान्त में परमपिता परमात्मा शिव प्रजापिता ब्रह्मा के साकार माध्यम द्वारा सिखाते हैं। जिससे मनुष्यात्माओं के पुराने जटिल आसुरी संस्कार परिवर्तित होकर दैवीय स्वभाव संस्कार बन जाते हैं। उसी सहज राजयोग का अभ्यास और करने एवं लोगों तक उसकी जानकारी पहुँचाने के लिए अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी पर ब्रह्माकुमारी आश्रम के सहज राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र में सद्गुरूवार भोग दिवस पर 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में राजयोग कक्षा में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई।
सहज राजयोग शिक्षिका बी0के0शान्ता बहिन के अनुसार नियमित आने वाले विद्यार्थियों के लिए तथा दूर दूर स्थित गीतापाठशालाओं के जिज्ञासुओं तथा नये जिज्ञासुओं के लिए अलग अलग समय पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
इस अवसर पर बी0के0 कैप्टन अहसान सिंह, यतेन्द्र आर्य, विनोद कुमार, डाॅ0 रमेश चन्द्र, गजेन्द्र सिंह, चरन सिंह, नानक चन्द्र, ओम प्रकाश, उमाशंकर मिश्र, राजेश शर्मा, मालती माता, ममता माता, सुशीला, शीला , पार्वती, कमलेश , बी0के0 दुर्गेश बहिन, बी0के0 सुधा बहिन, बी0के0 कोमल बहिन, विमलेश प्रेमनाथ, किशनलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने