Top News

हाथरस- जंक्शन क्षेत्र के नगला जायस निवासी विधवा महिला ने एसडीएम से लगाई गुहार

हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के नगला जायस निवासी स्व. प्रदीप कुमार की पत्नी रानी देवी ने एसडीएम को दिये पत्र में कहा है कि उनके पति का निधन लम्बी बीमारी के बाद 31 जुलाई 2011 को हो गया है और वह गरीबी रेखा कार्डधारक थे। रानी देवी ने पत्र में कहा है कि दो नाबालिग बच्चों के साथ एक टूटे टिन शैड में गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर रहकर अपनी गुजर बसर कर रही थी। लेकिन विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने साजिश के तहत हटाकर दूसरी अपात्र महिला का चयन कर लिया है। जिससे आय का स्रोत भी समाप्त हो गया है। रानी देवी ने पत्र में कहा है कि विद्यालय में रसोइया पद पर बहाल कराकर विधवा पेंशन व आवास स्वीकृत कराया जाये, जिससे बच्चों का भरण पोषण हो सके। रानी देवी पूर्व में भी तहसील दिवसों में प्रार्थनापत्र दे चुकी है लेकिन अभी तक विधवा पेंशन स्वीकृत नहीं हुई है और न ही आवास बना है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने