हाथरस। ग्रामीण बैंक आॅफ आर्यावर्त की विभिन्न शाखाओं द्वारा जल संरक्षण के लिये जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधकों द्वारा ग्राहकों के मध्य गोष्ठियों का आयोजन कर कृषकों को जल संरक्षण एवं जल संसाधन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। शाखा चन्दपा पर भी इस विषय पर गोष्ठी क्षेत्रीय प्रबन्धक राजीव कुमार गुप्ता के निर्देशन में वित्तीय समावेश अनुभाग द्वारा आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के रिडायर्ड अधिकारी एवं चन्दपा निवासी सत्यप्रकाश दीक्षित ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक अजय कुलश्रेष्ठ, एफएलसीसी पीयूष कुमार गुप्ता, शाखा प्रबंधक चन्द्रभान सिंह ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
हाथरस- ग्रामीण बैंक आॅफ आर्यावर्त की विभिन्न शाखाओं द्वारा जल संरक्षण के लिये चलाया गया जागरूकता अभियान, शाखा प्रबंधकों द्वारा ग्राहकों के मध्य गोष्ठियों का आयोजन
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।