हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में देर शाम एक टेंपो अज्ञात वाहन की टक्कर से पलट गया जिसमें बैठी करीब दर्जनभर महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रैफर किया गया है। जिनमें तीन महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार से जोडने के लिए चलाए जा रहे एक समूह की महिलाएं गांव रुदायन से टेंपों में भरकर हाथरस जंक्शन की ओर जा रही थीं। टेंपो जैसे ही जंक्शन के निकट पहुंचा वैसे ही पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके परिणाम स्वरुप टेंपो पलट गया और उसमें बैठी नारंगी देवी पत्नी पदम सिंह, सुमन पत्नी रमेशचंद्र, अंजू पत्नी प्रमोद, राजकुमारी पत्नी हरी प्रकाश, हरी प्रकाश पुत्र रामबाबू, नीतू पत्नी संजीव, प्रियंका पत्नी यतेन्द्र मनु संजीव का भतीजा, संतोष पुत्र रविशंकर हेमलता पत्नी संतोष, अप्सरा पत्नी इदरीश सहित दर्जनभर सवारियंा घायल हो गईं। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जंक्शन सीएससी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। बताते हैं कि नारंगी देवी, सुमन, तथा हेमलता और अप्सरा की हालत नाजुक बनी हुई हैं। जिनका उपचार प्राईवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।