Top News

हाथरस/सासनी- ट्रेन की चपेट में आने से मां बेटी की मौत

हाथरस/सासनी। दिल्ली मायके से लौटी विवाहिता एवं उसकी सात माह की बच्ची की रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव रुदायन निवासी भगवान सिंह कुशवाहा के पुत्र धर्मवीर का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व दिल्ली के शिव बिहार कालोनी से हुआ था। बताते हैं कि धर्मवीर की पत्नी पूनम अपनी मां सरोज देवी के साथ दिल्ली से वापस ससुराल गांव रुदायन लौट रही थी। दिल्ली से ट्रेन द्वारा सासनी आई। जहां स्टेशन पर मृतका पूनम और उसकी मां सरोज ने खाना खाया फिर वहां से पूनम अपनी मां सरोज और सात माह की पुत्री दिव्या के साथ रेलवे ट्रैक पार कर गांव आने के लिए तांगे में बैठने जा रही थी। तभी अप लाईन पर एक ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में पूनम आ गई जिससे पूनम और उसकी गोद में लगी सात माह की पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। पुत्री की मौत से मां सरोज फूट-फूट कर रोने लगी। रेलवे लाइन पर बिलखती मां को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मृतका के परिजनों को गांव रुदायन में दी। सूचना मिलने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंच गये और मृतका के शव को घर ले आए। जहां देर शाम परिजनों में मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मां बेटी की दर्दनाक मौत से मोहल्ले में मातम छा गया। परिजन शोक में डूब गये। जिन्हें सांत्वना देने वालों का आना जाना बना हुआ है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने