Top News

हाथरस- विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का जिलाधिकारी ने किया शुभांरम्भ, रक्तदान शिविर में 44 लोगों ने किया रक्तदान, उमड़ी भीड़

हाथरस। पल दो पल का काम है रक्तदान श्रीमान, दिनचर्या में आयेगा नहीं तनिक व्यवधान, रक्तदान एक यज्ञ है। मानवता के नाम आहुति अनमोल है, लगे ना कोई दाम।
आज विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर यूनीवर्सल ह्यूमेन राइट्स काउंसिल के तत्वावधान में ब्लड बैंक बागला अस्पताल में आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर में दान किया हुआ रक्त गरीबों के काम आता है। आम लोगों की मदद के लिये आगे आना चाहिये। मानव अधिकार संगठन द्वारा काफी सराहनीय कार्य किया जा रहा है और ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहन मिलना चाहिये। जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपजिलाधिकारी ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र, टीशर्ट व कलम देकर प्रोत्साहित किया।
राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वाष्र्णेय ने कहा कि रक्तदान शिविरों के माध्यम से भाईचारे का संचार होता है। लोगों के अन्दर खून का रिश्ता बनता है। संगठन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। लोगों को आगे आकर समाज हित व राष्ट्र हित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिये।
जिलाध्यक्ष विमलेश बंसल व जिला महासचिव शैलेन्द्र सांवलिया ने कहा कि रक्तदान शिविरों के लिये लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिससे हमारे संगठन को और अधिक कार्य करने की प्रेरणा   व जागृति मिलती रहती है और हम समाज में अनवरत सामाजिक कार्यों को करते रहेंगे।
सीएमओ डा. आर.पी. सिंह व सीएमएस डा. मदनलाल अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दोनों ने उक्त कार्यों की सराहना की और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। शिविर में महिला पुरूषों ने रक्तदान किया जिसमें ए पाॅजिटिव, एबी पाॅजिटिव, ओ पाॅजिटिव, बी पाॅजिटिव आदि पाॅजिटिव ग्रुपों के रक्तदान कराये गये हैं और जरूरत के अनुसार रक्तदान कराया गया है। 30 लोगों की लिस्ट बनाकर आगे के लिये रिजर्व में रखी गई है।
रक्तदान करने वालों में ननकेश कुमार विमल, दाऊदयाल सिंह, हृदेश कुमार मित्तल, अमित शर्मा, योगेश वाष्र्णेय, देवेन्द्र गोयल, डौली, पवन कुमार शर्मा, पुनीत कुमार शर्मा, मनोज चैहान, आशीष उपाध्याय, नारायन शर्मा, राहुलदेव शर्मा, अर्पित मलिक, हेमन्त वाष्र्णेय, जितेन्द्र प्रताप चैहान, देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, राजीव अग्निहोत्री, अनिल दीक्षित, रामकुमार, चन्द्र्रकाश, रवि कुमार शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, गोविन्द शर्मा, अमित शर्मा, प्रदीप गुप्ता, हरिओम पाठक, पुनीत पोद्दार, प्रफुल वाष्र्णेय, शैलेन्द्र कुमार, नितिन अग्रवाल, संजीव राठी, निखिल अग्रवाल, अजय चैधरी, वैभव टालीवाल, गर्भित अग्रवाल, अमित कुमार आदि थे।
शिविर में हीरेन्द्र वाष्र्णेय, मोहनलाल अग्रवाल, विपुल सिंघानिया, मोहनलाल वाष्र्णेय, अनिल वाष्र्णेय, मदन गोपाल, मुकेश सिंह वर्मा, अजय राज, सौरभ सिंघल के अलावा ब्लड बैंक सदस्य महेश सेंगर, विक्रम सिंह, संजय शर्मा, हरीशचन्द्र, गोपाल सिंह, ऋचा सेंगर, संजय कुमार, डा. आर. वी. दुबे, निशांत उपाध्याय, ताराचन्द्र माहेश्वरी, गोपाल बाबू, संदीप सिकरोरिया आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने