Top News

हाथरस/सिकन्दराराऊ- गांव ईशेपुर नौरथा में पोखर की खुदाई के दौरान जमीन के 10 फीट नीचे निकली मां काली की प्रतिमा, देखते ही देखते मौके पर उमडा सैकडों ग्रामीणों का हजूम, प्रतिमा को पूजा स्थल पर रखकर ग्रामीणों ने की पूजा अर्चना शुरू

हाथरस/सिकन्दराराऊ (संदीप पुण्ढ़ीर की रिपोर्ट) । जिले के सिकन्दराराऊ क्षेत्र के गांव ईशेपुर नौरथा में पोखर की खुदाई के दौरान जमीन के 10 फीट नीचे मां काली की प्रतिमा निकलने से ग्रामीणों में आस्था का सैलाब उमड़ पडा और देखते ही देखते मौके पर सैकडों ग्रामीणों का हजूम लग गया। ग्रामीणों ने प्रतिमा को पूजा स्थल पर रखकर उसकी पूजा अर्चना शुरू कर दी और प्रसाद आदि का वितरण होने लगा। जैसे जैसे खबर आस पास के इलाकों में पंहुचने लगी वैसे बैसे लोगों की संख्या बढने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की पोखर का पानी सूख जाने के कारण ग्राम प्रधान द्वारा यहां मनरेगा मजदूरों से पिछले दस दिनों से खुदाई का कार्य कराया जा रहा था आज सोमवार की सुवह अचानक एक मजदूर का फावडा प्रतिमा से लगा और तेज कड कड की आवाज आयी तो  कार्य कर रहे मजदूरों ने देखा तो जमीन के अन्दर काफी पुरानी मां काली की प्रतिमा थी। वहीं ग्रामीणों का यह भी कहना था कि हम अपने बडे बुजुर्गों से सुनते आ रहे थे कि पोखर में मां काली मौजूद हैं और यहां इस स्थान पर वर्षो से बलि देने की भी परम्परा है। ग्रामीणों ने बताया कि मां काली ने हमारे गांव में आकर गांव की सुख समृद्वि का संकेत दिया है जल्द ही गांव के सहयोग से इस स्थान पर मां काली के मन्दिर का निर्माण कराया जायेगा। समाचार लिखे जाने तक गांव में मां काली की पूजा अर्चना का दौर चल रहा था और मां काली के दर्शन के लिए आस पास के लोगों का आवागमन चल रहा था।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने