हाथरस। शहर में व्याप्त गन्दगी व जलभराव को लेकर 27 जून से घंटाघर पर मनोनीत सभासद प्रशान्त शर्मा द्वारा शुरू किये जा रहे क्रमिक अनशन फिलहाल पालिका ईओ के आश्वासन पर स्थगित हो गया है और सभी मांगों पर ईओ द्वारा कार्यवाही व बोर्ड की आपात बैठक बुलाकर प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने का आश्वासन दिया है।
घंटाघर पर सभासद प्रशान्त शर्मा द्वारा 27 जून से शुरू किये जा रहे क्रमिक अनशन को लेकर आज नगर पालिका के ईओ बालकृष्ण कुम्हेरिया ने सभासद प्रशान्त शर्मा व आन्दोलन को समर्थन देने वाले कई संगठनों के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर उक्त मांगों पर कार्यवाही व क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया और नये प्रस्तावों को बोर्ड की आपात बैठक बुलाकर मंजूरी दिलाने का भी भरोसा दिलाया।
वार्ता उपरान्त ईओ बालकृष्ण कुम्हेरिया, सभासद प्रशान्त शर्मा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष मदन मोहन अपना वाले, सभासद आशीष गोयल, देवेन्द्र गुप्ता, श्रीमती कुसुम कश्यप व युनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वाष्र्णेय ने प्रेसवार्ता की।
प्रेसवार्ता में ईओ कुम्हेरिया ने कहा कि शहर में बेहतर साफ-सफाई, नाले-नालियों की तलीझाड़ सफाई हेतु 200 सफाई कर्मियों के रखने का प्रस्ताव पास हो चुका है और 5 जुलाई को टेण्डर होंगे जबकि 100 सफाईकर्मी और रखे जाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने, तालाब चैराह से आगरा रोड बम्बा तक सड़क के दोनों ओर सीसी फुटपाथ निर्माण, 300 हैण्डपम्पों के रीबोर कराने, महिलाओं व लोगों के लिये शहर में जगह-जगह पर शौचालय निर्माण आदि के प्रस्तावों को लेकर पालिका बोर्ड की सोमवार को आपात बैठक बुलाकर जनहित में उक्त प्रस्तावों को स्वीकृत कराया जायेगा।
प्रेसवार्ता में ईओ बालकृष्ण कुम्हेरिया ने कहाकि कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट व मधुगढ़ी रोड सड़क का निर्माण के लिये जुलाई में टेण्डर निकालकर काम शुरू कराया जायेगा। मधुगढ़ी में सोमवार से नाले की सफाई कार्य शुरू हो जायेगा। ईओ ने बताया कि उक्त सभी कार्य 30 दिन में शुरू करा दिये जायेंगे। इस दौरान सभासद प्रशान्त शर्मा ने कहा कि पालिका प्रशासन द्वारा 30 दिन के अन्दर कोई अमल कर कार्यवाही नहीं की तो आन्दोलन उग्र रूप से किया जायेगा। प्रेस वार्ता के दौरान मिनी ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष अभिषंेक शर्मा, प्रमोद कश्यप आदि के अलावा पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।