Top News

हाथरस- रावत कालौनी स्थित कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की बैठक हुई आयोजित, कार्यकर्ताओं व जनता की सपा के बड़े पदाधिकारी सुनेंगे समस्या

हाथरस। समाजवादी पार्टी की आज रावत कालौनी स्थित कार्यालय पर बैठक जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने व बूथ व ब्लाक स्तर पर संगठन गठन करने पर चर्चा की गई।
बैठक में पार्टी महासचिव व केविनेट मंत्री शिवपाल यादव द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का परिपत्र कार्यकर्ताओं को पढ़कर सुनाया गया जिसमें कहा गया कि कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याओं को शनिवार व सोमवार को सुना जाये और उनका अधिकारियों से मिलकर निदान कराया जाये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव यादव ने कहा कि शीघ्र ही पार्टी के समर्पित सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी और कल 26 जून को कार्यालय पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा देवी जनता व कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगी और निदान करायेंगी।
बैठक में सतीश यादव, अजय रावत, सत्येन्द्र यादव, अजय शर्मा, कैलाश बिहारी गौड़, एम.एम. खान, प्रशान्त यादव, योगेन्द्र वर्मा, शिवकुमार वाष्र्णेय, ठा. नेत्रपाल सिंह, रामबाबू सिंह, भगवान सिंह माहौर, विनय, दानवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, रमा देवी, वीरपाल सिंह, रामसिंह, रानू प्रधान, कायम सिंह, सुनील सिंह, चन्द्रभान प्रधान, विष्णु, अवधेश कुमार, रमेशचन्द, विजय सिंह, योगेश फौजी, रवेन्द्र यादव, चन्द्रमोहन यादव आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने