Top News

हाथरस- न्याय पंचायतवार बनायें जायेगें आधार कार्ड,16 जून से 30 तक तक चलेगा विशेष अभियान,डीएम ने न्याय पंचायतों पर बनायें केन्द्र


हाथरस।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जनपद में शतप्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बनाने हेतु उनका नामांकन किये जाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। जिले में न्याय पंचायत स्थित निर्धारित ग्राम पंचायतों में 16 से 30 जून तक कैम्प आयोजित कर लोगों के आधार कार्ड बनाये जायेंगे।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा है कि समस्त जनपदवासियों का आधार नामांकन उत्तर प्रदेश सरकार का अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर आधार नामांकन की प्रगति की समीक्षा करने पर पाया गया है कि प्रदेश में 0-5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन बहुत ही कम हुआ है तथा 05-18 वर्ष आयु वर्ग के निवासियों का भी अधिक संख्या में आधार नामांकन नहीं हुआ है। डीएम ने जिले में 0-5 वर्ष तथा 5-18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के आधार नामांकन हेतु आॅगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों में विशेष कैम्प लगाकर अभियान के रूप में आधार नामांकन किये जाने के लिये अधिकारियों को समुचित निर्देश दिये हैं।
मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए बताया है कि जनपद में कार्यरत नामांकन एजेंसियों को न्याय पंचायत में सम्मिलित ग्राम पंचायतों में सूची के अनुसार कैम्प आयोजित करने हेतु द्वितीय चरण 16 जून से 30 जून तक कार्यक्रम निर्धारित करने के निर्देश दिये है। नामांकन एजेंसियाॅ निर्धारित तिथियों पर उपस्थित रहकर कार्य करेंगी।
  सीडीओ ने अधिकारियों को जारी निर्देशों में कहा है कि आधार नामांकन केन्द्रों को निर्धारित सूची के अनुसार ही आधार कैम्पों का निर्धारित स्थान पर कैम्प लगाना अनिवार्य है। आधार नामांकन हेतु समस्त क्षेत्रीय आॅगनबाड़ी कार्यकत्री/एएनएम/आशा/ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी/लेखपाल आधार कैम्प के दिन व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अवशेष आधार नामांकन वाले नागरिकों को आधार कैम्प पर लाना सुनिश्चित करेंगे। कैम्प के दिन आॅगनबाड़ी केन्द्र सायं 05 बजे तक खुलेगा व कार्य समाप्त न होने पर अगले दिन भी लगाया जायेगा। अवकाश के दिन भी कैम्प लगाये जाने पर आॅगनबाड़ी केन्द्र खुला रहेगा। कैम्प में समस्त आॅगनबाड़ी केन्द्रों पर आॅगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा पॅंजीकृत समस्त बच्चों का आधार नामांकन का विवरण रजिस्टर पर तैयार करेंगे। कैम्प से पूर्व जिनका नामांकन नहीं हुआ है सभी आॅगनबाड़ी कार्यकत्री छात्र/छात्राओं का प्रारूप पर पहचान पत्र/निवास प्रमाण पत्र तैयार रखेंगे। कैम्प के दिन आॅगनबाड़ी कार्यकत्री समस्त छात्र/छात्राओं की उपस्थिति दर्ज करायेंगे। बच्चों के नामांकन के समय उनके माता-पिता अपने आधार कार्ड के साथ उपस्थित रहेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने विकास खण्ड की सूची के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी को निर्धारित तिथि पर प्रत्येक दशा में आॅगनबाड़ी केन्द्र पर पहुॅंच कर ग्राम में आधार नामांकन से छूटे हुए समस्त नागरिकों का नामांकन बनवाना सुनिश्चित करेंगे। बीडीओ अपने विकास खण्ड में कैम्पों का निरीक्षण करेंगे तथा स्थानीय स्तर की समस्याओं का निराकरण करेंगे और निर्धारित सूची का सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर व्यापक प्रचार-प्रसार करायेंगे। आॅगनबाड़ी कार्यकत्री आधार नामांकन कार्य की प्रगति रिपोर्ट सम्बन्धित सुपरवाईजर (बाल विकास एवं पुष्टाहार) सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रगति उपलब्ध करायेंगे और समस्त प्रगति को जिला कार्यक्रम अधिकारी संकलित कर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने सूची के गाॅवों में कार्यरत एएनएम अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कैम्प वाले दिन आॅगनबाड़ी केन्द्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर 0-5 वर्ष के समस्त बच्चों का आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करने के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये हैं। सीडीओ ने बताया कि आधार कार्ड के विकास खण्डवार नामित नोडल अधिकारीे सूची के अनुसार ग्रामों का निरीक्षण कर आधार नामांकन की प्रगति सूचना जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को अगले प्रति सप्ताह उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। इसी तरह सूची के ग्राम पंचायतों में समस्त राशन डीलरों द्वारा आधार कार्ड कैम्प में अपनी सहभागिता एवं उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराते हुए कार्ड बनवाने में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के बारे में जिला पूर्ति अधिकारी को भी निर्देश दिये गये हैं।
सीडीओ ने बताया कि विकास खण्ड हाथरस की न्याय पंचायत कलवारी एवं परसारा में आधार नामांकन केन्द्र अनुज अग्रवाल, न्याय पंचायत परसारा एवं जलालपुर एवं बेरगाॅव में आधार नामांकन केन्द्र आनन्द खण्डेलवाल, न्याय पंचायत बेरगाॅव, ऐंहन एवं मुहब्बतपुरा में आधार नामांकन केन्द्र हरेन्द्र कुमार, न्याय पंचायत मुहब्बतपुरा, बघराया एवं वाहनपुर में आधार नामांकन केन्द्र नीतू वाष्र्णेय,न्याय पंचायत वाहनपुर, धौरपुर एवं दादनपुर ढकपुरा में आधार नामांकन केन्द्र मोहन सिंह के द्वारा दिनांक 16 से 30 जून तक निर्धारित तिथियों में कैम्प लगाया जायेगा। विकास खण्ड मुरसान की न्याय पंचायत नगला गजुआ एवं धातुरा खुर्द में आधार नामांकन केन्द्र अन्तेश कुमार सिंह, न्याय पंचायत धातुरा खुर्द, लहरा, फरसौटी तथा वर्द्धवारी में आधार नामांकन केन्द्र गजेन्द्र सिंह, न्याय पंचायत वर्द्धवारी, पदू तथा विसाना में आधार नामांकन केन्द्र अन्तेश कुमार सिंह के द्वारा दिनांक 16 जून से 30 जून 2016 तक निर्धारित तिथियों में  कैम्प लगाया जायेगा।
विकास खण्ड सिकन्दराराऊ की न्याय पंचायत अरनोट, मुवारिकपुर कपसिया तथा वाजीदपुर में आधार नामांकन केन्द्र पवन कुमार, न्याय पंचायत वाजीदपुर, सुजावलपुर तथा अगसौली में आधार नामांकन केन्द्र वीरेश कुमार शर्मा, न्याय पंचायत अगसौली, कचैरा तथा नगला जलाल में आधार नामांकन केन्द्र नरेन्द्र कुमार, न्याय पंचायत पिपलगवाॅ आधार नामांकन केन्द्र पवन कुमार के द्वारा दिनांक 16 जून से 30 जून 2016 तक निर्धारित तिथियों में कैम्प लगाया जायेगा। विकास खण्ड हसायन की न्याय पंचायत जाऊ इनायतपुर, गिनौली किशनपुर में आधार नामांकन केन्द्र पवन कुमार तथा भरत कुमार सिंह, न्याय पंचायत जिरौली कला, पोरा में आधार नामांकन केन्द्र भरत कुमार सिंह,न्याय पंचायत बाडी, नगला पट्टी देवरी में आधार नामांकन केन्द्र कृपाल सिंह के द्वारा दिनांक 16 जून से 30 जून 2016 तक निर्धारित तिथियों में कैम्प लगाया जायेगा।
विकास खण्ड सादाबाद की न्याय पंचायत मई, बेदई में आधार नामांकन केन्द्र नवीन कुमार गौतम, न्याय पंचायत कजरौठी,जारऊ में आधार नामाकंकन केन्द्र प्रेम सिंह, न्याय पंचायत नौगाॅव, कुरसण्डा,करसौरा,गढउमराव में आधार नामांकन केन्द्र सचिन अग्रवाल, न्याय पंचायत गढउमराव,विसाबर में आधार नामांकन केन्द्र आमिर सुहेल, विकास खण्ड सहपऊ की न्याय पंचायत उघैना में आधार नामांकन केन्द्र आमिर सुहैल, न्याय पंचायत उघैना,आरती,मिढापिथू,बुढाइच,सलेमपुर,गुतहरा में आधार नामांकन केन्द्र कपिल कुमार के द्वारा  दिनांक 16 जून से 30 जून 2016 तक निर्धारित तिथियों में कैम्प लगाया जायेगा।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने