Top News

हाथरस- मन्दिर पर नशा करने से मना किया तो युवक को पीटा, हाथ की हडडी तोड़ी

हाथरस। रमनपुर स्थित बाबुलनाथ महादेव पर पूजा करने गये बागला अस्पताल कम्पाउंड निवासी अमित राज उर्फ अन्ना पुत्र दौलतराम पर एक नशेबाज ने हमला बोल दिया और उसे मारपीट कर जहां गंभीर रूप से घायल कर दिया वहीं उसके एक हाथ की हडडी तोड़ दी। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसने रिपोर्ट दर्ज कर थाना हाथरस गेट पुलिस को तहरीर दे दी गई है और पुलिस ने घायल का उपचार बागला अस्पताल में कराया है। घायल युवक ने बताया है वह जिला अस्पताल में वाहन ठेकेदार है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने