हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित र्इदगाह से बीती रात्रि को अज्ञात चोर जहां समरसेबिल को चोरी कर ले गये वहीं एक कबाड़े की दुकान से हजारों की नगदी भी चोरी कर ले गये।
कामरेड भगवानदास मार्ग स्थित र्इदगाह में नमाजियों के लिये पानी की व्यवस्था हेतु मुस्लिम इंतजामियां कमेटी द्वारा समरसेविल लगवा रखी है जिसको बीती रात्रि को अज्ञात चोर खोलकर ले गये। चोरों ने र्इदगाह के बाहर स्थित एक कबाड़े की दुकान में भी सेंध लगा दी और दुकान में रखी हजारों रूपये की नगदी को भी पार कर ले गये। दुकानदार युसूफ के मुताबिक चोर उनकी दुकान में से करीब 8 हजार रूपये की नगदी ले गये।
घटना की खबर पाकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गर्इ तथा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गर्इ है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।