Top News

बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, बाइकें बरामद



हाथरस। कोतवाली पुलिस ने बीती रात्रि को मुखबिर की सूचना पर 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और इनसे चोरी की 2 बाइकें भी बरामद की हैं।
पुलिस के मुताबिक कोतवाल पुलिस के एसआर्इ .पी. सिंह बीती रात्रि को दलबल सहित गश्त पर थे तभी उन्हें मुखबिर से नवीपुर बम्बा पर 2 बाइक चोरों की सूचना मिली जिस पर उन्होंने तत्काल पहुंचकर उनकी घेराबन्दी की और दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 मोटर सार्इकिलों को भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गये चोरों ने पुलिस को अपने नाम अरविन्द्र पुत्र रामखिलाड़ी निवासी गांव हरीपुर सत्यप्रकाश पुत्र टीकाराम निवासी गांव सूजिया थाना हाथरस जंक्शन बताये हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 2 बाइकें बरामद की हैं। जिनमें एक हीरो होण्डा स्पलेन्डर है तो दूसरी ग्लैमर है साथ ही इनसे एक-एक नाजायज तमंचा कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक उक्त बरामद बाइकों में से एक गाड़ी गांधी पार्क थाना अलीगढ़ क्षेत्र से तो दूसरी टूण्डला से चोरी की गर्इ है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने