Top News

रोडबेज बस स्टैन्ड पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली युवती


सिकन्दराराव। शुक्रवार को स्थानीय बस स्टैन्ड पर एक 22 वष्र्ाीय युवती अचेत अवस्था में मिली है जिसे पुलिस ने उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है।
   जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नगर के रोडबेज बस स्टैन्ड के पास स्थानीय लोगों ने एक 22 वष्र्ाीय युवती को अचेत अवस्था में पड़े देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पंहुची पुलिस ने युवती की शिनाख्त तानिया उर्फ प्रियंका पुत्री दिनेश निवासी रामनगर कालौनी, पुरदिलनगर के रूप में की और उसे उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां समाचार लिखे जाने तक युवती का चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा था।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने