
सिकन्दराराव। बीते अप्रेल माह में लगातार हुये दो हत्याकांडो का खुलासा पुलिस आज तक नही लगा पायी है। जिससे जहां अपराधियों को हौंसले दिन प्रतिदिन बुलन्द होते जा रहे हैं तो वही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खडे होने लगे हैं।
बता दें कि बीते अप्रेल माह में कोतवाली क्षेत्र में लगातार दो हत्याकांड हुये। पहली हत्या 10 अप्रेल को पुरदिलनगर के मौहल्ला ब्राहम्णपुरी निवासी सोरन सिंह उर्फ धारा सिंह की गला रेंतकर की गयी पुलिस इसकी जांच में जुटी ही थी कि बैखौफ हत्यारों ने कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में 20 अप्रेल को रामनवमी के दिन धर्मवीर की र्इंटो से कुचलकर हत्या कर दी गयी। 10 दिनों में लगातार हुये दो जघन्य हत्याकांडों ने पुलिस के हाथ पैर फुलाकर रख दिये। दोनो ही हत्याकांडो को तीन हफतों से अधिक का समय बीत चुका है परन्तु आज तक पुलिस को किसी भी घटना का कोर्इ सुराग नही लग पाया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।