सिकन्दराराव। स्थानीय बस स्टैन्ड के पास से पुलिस ने लावारिस अवस्था में एक स्कारपियों गाडी बरामद की है। पुलिस ने गाडी को स्थानीय कोतवाली में लाकर खडा कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गुरूवार देर रात से स्थानीय बस स्टैन्ड के पास स्थानीय नागरिकों ने लावारिस अवस्था में एक सफेद रंग की स्कारपियों गाडी संख्या यूके 04 के 1353 को खड़े देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची और गाडी को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आयी। समाचार लिखे जाने तक गाडी मालिक के बारे में कोर्इ जानकारी नही मिल पायी थी।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।