Top News

ट्रक और टैम्पों की टक्कर में मजदूर दिवस पर मजदूर की मौत, 10 घायल


सासनी। सवारियों से भरे एक टेंपो को ट्रक टक्कर मारते हुए निकल गया। जिसके चलते टेंपो पलट गया। हादसे में एक कोल्ड स्टोरेज मजदूर की मौत हो गर्इ। जबकि करीब आठ लोग जख्मी हुए हैं। जिनमें से दो को नाजुक हालत में रेफर किया गया है। समचार लिखे जाने तक मामले में कोर्इ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पार्इ थी और पुलिस मामले में छानबीन कर रही थी।
सवारियों से भरा एक टेंपो उस वक्त पलट गया, जब एक तूरी से भरे ट्रक ने उसमें आज तड़के  सुबह टक्कर मार दी और निकल गया। टेंपो में ज्यादातर एकाीतगृह में कार्य करने जा रहे मजदूर भरे हुए थे। हादसा थाना सासनी के भट्टा नंबर 14 पर हुआ। ट्रक तो टक्कर मारता हुआ अलीगढ़ की ओर निकल गया, लेकिन टेंपो उस टक्कर को बर्दाष्त नहीं कर सका और अपना संतुलन खो बैठा। टेंपो में सवार 18 वष्र्ाीय रवि पुत्र आशा निवासी गांव तपेड़ा थाना कस्बा नानऊपाल तहसील सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) की तो मौके पर ही मौत हो गर्इ। जबकि इसी थाना क्षेत्र के गांव अंजनिया निवासी विनोद पुत्र सिपेयर गांव नेपालपुर जिला सीतापुर निवासी अनिल पुत्र राहुलदास के अलावा रंजीत सिंह पुत्र मालदास, सुखराम पुत्र देवी सिंह, 18 वष्र्ाीय दीपक पुत्र कालीचरन 24 वष्र्ाीय सूरजसिंह पुत्र शेरसिंह सहित  दस लोग घायल हो गये इन 10 घायलों में से दो को नाजुक हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। जिनमें सूरज दीपक हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर कोतजवाली पुलिस पहुंच गर्इ और मृतक रवि के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने