Top News

बिजली के टांस्फारर्मर में अचानक धूं धूं करके लगी आग से मची अफरा तफरी


सिकन्दराराव। स्थानीय मौहल्ला गौसगंज में बुधवार दोपहर को अचानक लक्ष्मी टाकीज के पास लगा बिजली के टांस्फारर्मर में धूं धूं करके आग लग गयी जिससे आस पास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। आग ने टांस्फारर्मर के बराबर में रखे परचून के खोखे को अपनी चपेट में ले लिया जिसे स्थानीय लोगों ने पानी डालकर बमुश्किल से बुझाया और दुकानदार की बडी क्षति होने से बच गयी।
    जानकारी के अनुसार बुधवार को स्थानीय मौहल्ला गौसगंज स्थित लक्ष्मी टाकीज के पास लगे बिजली के टांस्फारर्मर में अचानक आग लग गयी और टांस्फारर्मर से धूं धूं की आवाजों के साथ लम्बी लम्बी आग की लपटे उठने लगी जिससे जहां आस पास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया तो वही टांस्फार्मर के बराबर में रखे सालिगराम यादव हलवार्इ के खोखे ने आग पकड़ ली जिसे स्थानीय लोगों ने पानी डालकर काफी प्रयासों के बाद बुझा दिया। स्थानीय लोगों की फुर्ती के साथ किये गये प्रयासों से दुकानदार का भारी नुकसान होने से बच गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने